Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छत से गिरकर दो बालक घायल,एक की हालत नाजुक

रुद्रपुर। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप क्षेत्रांतर्गत सिडकुल ढाल गली में दो मंजिल पर खेल रहे दो बालक असंतुलित होकर नीचे आ गिरे जिन्हें उपचार के लिए परिजन जिला चिकित्सालय ले गये जहां एक बालक की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सिडकुल ढाल गली निवासी दिलशाद का चार वर्षीय पुत्र राज व सतीश का दस वर्षीय पुत्र मोनू प्रातः घर के दो मंजिल पर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों छत से नीचे आ गिरे। बच्चों के नीचे गिरते ही मोहल्ले में शोर हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग वहां आ पहुंचे। राज के सिर में गहरी चोट आने से वह लहूलुहान हो गया जबकि मोनू के शरीर के कई अंगों पर भी चोटें आयीं। दोनों को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। राज के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *