Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उद्यमी दीपक बाली आप में शामिल

काशीपुर। उद्यमी दीपक बाली ने राजनीति में प्रवेश करते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। श्री बाली के आप मे शामिल होने से उत्तराखंड में आप के मिशन 2022 को मजबूती का अनुमान है। बाली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अलावा उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया मौजूद रहे। मोहल्ला टांडा उज्जैन में जन्मे श्री बाली एक व्यवसायी परिवार से जुड़े है उन्होंने अपने पैतृक व्यवसाय के साथ ही रियल स्टेट कारोबार की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *